जयपुर. दिसंबर शुरू होते ही प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। सर्दी का सबसे अधिक असर रात को दिखाई दे रहा है। सोमवार रात को 11 शहरों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। दिन में भी हल्की सर्द हवा चली। सीकर के फतेहपुर में रात का पारा 4.5 डिग्री रहा। जयपुर में भी 24 घंटे में रात का पारा तीन डिग्री गिरकर 9.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यह जयपुर में इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। दिन का पारा 26.3 डिग्री रहा लेकिन हवाएं चलने से ठंडक बरकरार रही। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कोहरा व ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगह दो दिन पहले हुई बारिश के बाद गलन बढ़ी है। जिसके कारण तापमान में गिरावट जारी रहेगी। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर न्यूनतम पारा गिर सकता है। जयपुर में अगले 2-3 दिन बदलाव की संभावना नहीं है।
बीती रात प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | तापमान |
जयपुर | 9.3 डिग्री |
भीलवाड़ा | 7.6 डिग्री |
वनस्थली | 8.7 डिग्री |
अलवर | 6.0 डिग्री |
पिलानी | 7.3 डिग्री |
सीकर | 5.0 डिग्री |
चित्तौड़गढ़ | 9.5 डिग्री |
डबोक | 10.0 डिग्री |
माउंट आबू | 5.4 डिग्री |
बीकानेर | 9.0 डिग्री |
चूरू | 6.2 डिग्री |